पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ और लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा समाज के कल्याण के लिए असाधारण कार्य करने वाली 10 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इधर देव सिंह खेल मैदान में मेजर्स एजुकेशन फाउंडेशन ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महिला कबड्डी मैच का आयोजन किया।
नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ और लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कलावती देवी, दीप्ति भट्ट, श्रुति लोहानी, कमला भट्ट, देवकी जोशी, रेखा भंडारी और सरोज वर्मा को उनके सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित किया गया। इस मौके पर ईओ नगरपालिका दीपक गोस्वामी, दिनेश गुरुरानी, बबीता पुनेठा ने महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने पिथौरागढ़ शहर के लिए सभी महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
देव सिंह खेल मैदान में मेजर्स एजुकेशन फाउंडेशन ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महिला कबड्डी मैच का आयोजन किया। मैच का शुभारंभ मेजर ललित सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर पड़ोसी देश नेपाल से आए कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दीपक राज अवस्थी ने कबड्डी का तकनीकी ज्ञान दिया। जिससे क्षेत्र की बालिकाएं अंतरष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी का प्रतिनिधित्व कर सकें। इस अवसर पर मेजर्स एजुकेशन फाउंडेशन के कबड्डी प्रशिक्षक सौरभ, राजुल पनेरु, बंशीधर भट्ट आदि मौजूद रहे।