पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में होली की धूम मची हैं। शहर और गांव में बैठक और खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। ढोल मंजीरे की झंकार और अबीर गुलाल के बीच होली गीतों से गांव और शहर का पूरा वातावरण रंगों से सराबोर हो गया है।

बुधवार को पिथौरागढ़ के होटल श्रेष्ठ में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस होली में होल्यारों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रसिद्ध कुमाऊनी गायक प्रकाश रावत ने होली गीत प्रस्तुत किए। प्रकाश बेलाल ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाधन, होली जो खेले गिरिजापति नंदन सहित तमाम होली गीत गाए।

संचालन जनार्दन उप्रेती, कैप्टन दीवान वल्दिया और जुगल किशोर पांडेय ने किया। होली मिलन में यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री शमशेर महर, विप्लव भट्ट, ललित शौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। होली आयोजक और होटल श्रेष्ठ के स्वामी राम सिंह ने सभी का आभार जताया।

इधर शहर के स्वरांजलि नृत्य वाटिका में भी महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया स्वरांजलि नृत्य वाटिका की विभीषिका उमा पांडे के नेतृत्व में महिलाओं ने होली गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। विषाड़, मझेड़ा गावों में भी होली की धूम मची है। कनालीछीना विकासखंड के गुडौली गांव में भी होली गायन किया जा रहा है।