बागेश्वर। कपकोट तहसील गोगिना से दुखद खबर आ रही है। यहां नहाने गए चार किशोर बह गए। तीन के शव बरामद हो गए हैं, एक किशोर की तलाश जारी है। सूचना के बाद प्रशासन और राहत बचाव की टीम मौके को रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार चारों बच्चे पर्थी रौला गधेरे में नहाने गए थे और तेज धारा में बह गए। किशोरों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना पर कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, जिपं अध्यक्ष बसन्ती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने दुख जताया है।