भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। बरातियों से भरा वाहन कुएं में गिर गया। हादसे में प्राथमिक जानकारी के अनुसार सात लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। इलाके के कोलामऊ गांव में बुधवार रात बरारितों से भरी बोलेरो जीप कुएं में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। तीन लोग घायल बताए गए हैं। गुरुवार सुबह तक सात शव और बोलेरो कुएं से निकाली गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।