पिथौरागढ़। कनालीछीना थाना पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ सोने का हार बरामद कर उसे महिला को वापस लौटाया।

कनालीछीना विकासखंड मुख्यालय के निकटवर्ती सन्न गांव निवासी महिला दमयंती देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उसका तीन तोले का हार कहीं खो गया है। थानाध्यक्ष मनौज धौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हार की खोजबीन कर बरामद हार को महिला को वापस लौटाया। इसके लिए महिला ने थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया है।