पिथौरागढ़। आदि कैलास यात्रा के 11वें दल में शामिल पुणे निवासी एक महिला यात्री की गुंजी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुणे महाराष्ट्र निवासी शीतल 57 वर्ष अपने पति दतोधर कमल के साथ 11वें आदि कैलास यात्रा दल में आई थीं। यात्रियों का दल बृहस्पतिवार को आदि कैलास के दर्शन कर गुंजी लौटा था। यहां से उन्हें ओम पर्वत के दर्शनों के लिए जाना था। इसी दौरान गुंजी में शीतल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। शीतल का शव धारचूला लाया गया। शुक्रवार को पति दतोधर कमल पत्नी का शव लेकर मुंबई रवाना हो गए हैं।