रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में छह साल की मासूम और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एक आरोपी ने पहले महिला के साथ खेत में दुष्कर्म किया। उसके बाद कार सवार लोग मां और बच्ची को अपने साथ लेकर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक आरोपी महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमली खेड़ा, कलियर पिछले शुक्रवार को मां बेटी को कलियर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ बाइक में बैठा कर ले गया और रास्ते में सुनसान स्थान पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान वहां से एक सफेद रंग की अल्टो कार निकली उसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने आते ही महिला और बच्ची को कार में बिठा लिया। उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच की तो कार राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा मुजफ्फरनगर के नाम पर पंजीकृत मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजीव तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसी के गांव का सुबोध भी था। अन्य आरोपी सोनू और जगदीश निवासी साल्हापुर थाना देवबंद, सहारनपुर को भी घटना में शामिल पाया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला के साथ सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया जबकि उसकी बच्ची के साथ कार में दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने वह दोनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए।