पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से रोकने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत  प्रभारी उपनिरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ बसंत पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नरेंद्र सिंह महर और पंकज सिंह रावत को शराब के नशे में वाहन चलाने पर एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया।