धारचूला(पिथौरागढ़)। रविवार को पेयजल लाइन सुधारते समय राजेन्द्र कुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र कमल राम निवासी तल्ला बजानी पहाड़ी से पत्थर गिरने से 50 मीटर खाई में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उफनाई खुमती गाड़ से उसे रस्सियों के सहारे बमुश्किल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

रविवार की सुबह राजेंद्र कुमार पेयजल लाइन सुधार रहा था। इसी दौरान उसके सिर पर पत्थर लग गया। इसके बाद वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र कुमार लोहनी के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व विभाग  और ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।घायल तक पहुँचने का कोई मार्ग नही होने से रेस्क्यू टीम ने कालिका खुमती गाड में 50 मीटर रस्सियों के सहारे एक घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद घायल व्यक्ति को लोगों ने पीठ में लाधकर गाड़ के बीच सड़क तक लाया गया। उसके बाद 112 वाहन द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।  रेस्क्यू कार्य मे राजस्व उपनिरीक्षक हुकुम धामी,कांस्टेबल आन सिंह मेहरा,कांस्टेबल खीम सिंह रावत, कांस्टेबल महेंद्र कुमार,कांस्टेबल ललित पांगती,लक्ष्मण बोरा, हिमांशु बोरा,चंचल ठगुन्ना, सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।