धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला व्यापार संघ के चुनाव संपन्न हो गए हैं। भूपेंद्र थापा लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने गए।
17 जुलाई रविवार विकास खंड सभागार धारचूला में संपन्न हुए व्यापार संघ चुनाव में 640 मतदाताओं में से 552 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। प्रातः 8:00 से 2:00 तक मतदान किया गया। जिला अध्यक्ष व्यापार संघ पवन जोशी, जिला चुनाव अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, जिला चुनाव समिति के सदस्य शैलेश गुप्ता के साथ ही चुनाव प्रभारी धारचूला कमल कौशल, जिला उपाध्यक्ष हरीश गुंज्याल, सदस्य श्याम चंद्र खर्कवाल, ओपी वर्मा, अशोक नबियाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष पवन जोशी के द्वारा परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र थापा विजयी रहे। भूपेंद्र थापा को 350 तथा प्रतिद्वंदी गुमान बिष्ट को 193 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश गुंज्याल विजयी रहे। प्रकाश गुंज्याल को 384, केशव लाल को 153 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर महेश गर्ब्याल विजेता रहे। महेश को 274 मत, नवीन खर्कवाल को 200 तथा गोविंद जोशी को 67 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव अश्विनी नपलच्याल 409 मत लेकर विजयी बने। प्रतिद्वंदी जाकिर हुसैन को 134 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर खड़क सिंह दानू विजयी रहे। खड़क सिंह को 288 मत जबकि प्रतिद्वंदी राजेश कुटियाल को 241 मत प्राप्त हुए। जिलाध्यक्ष पवन जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 3, उपाध्यक्ष पद पर 14, महासचिव पद पर 10, संयुक्त सचिव पद पर 8 तथा कोषाध्यक्ष पद पर 22 मत निरस्त घोषित किए गए।

परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के चेहरे खिल उठे समर्थकों ने फूल मालाओं तथा गुलाल से विजेताओं का स्वागत किया। सूबेदार धन सिंह धामी, हर सिंह कार्की, धनुली बिष्ट, रेनू मर्तोलिया, भगवती नबियाल, शकुंतला आगरी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न में करने में सहयोग किया। इस दौरान नारायण लाल वर्मा, भीम सिंह रावत, प्रकाश लाल वर्मा, हीरा वर्मा आदि मौजूद रहे। कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव के दौरान मौजूद रहे।