धारचूला(पिथौरागढ़)। जनजाति मूल की द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर सीमांत धारचूला में खुशी की लहर व्याप्त है। बीजेपी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश गुंज्याल तथा जिला महामंत्री योगेश गर्ब्याल के नेतृत्व में विवेकानंद चौक में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनजाति समुदाय को सम्मान देते हुए देश के प्रथम नागरिक होने का गौरव प्रदान किया है। जिसके लिए धारचूला से भी स्थानीय लोगों ने एनडीए गठबंधन तथा केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल,जिला मंत्री हरीश धामी,कैलाश धामी, जनजाति मोर्चा के कुमाऊँ संयोजक महेश गर्ब्याल जिला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र नबियाल, मोर्चा के पूर्व महामंत्री महेंद्र बुदियाल, भीम सिंह रावत, संदीप सिस्ताल, उर्मिला कुटियाल, राधा मर्तोलिया, पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी,उर्मिला डाबरा आदि मौजूद रहे।