पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के चंडाक-चमाली रोड में एक युवक की बाइक रपटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

रविवार को हेमराज अपने साथी के साथ अपने घर चमाली जा रहा था। चंडाक- चमाली सड़क पर गिरे पाले के कारण उनकी बाइक फिसल गई हादसे में हेमराज के मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथी ने अन्य लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पाला गिरने से कई सड़कें खतरनाक बनी हुई हैं।

You missed