पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में ई रिक्शा का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ नंदन कुमार, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए ई रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। वि​भिन्न रूटों में पांच रिक्शा का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। एक रिक्शा पिथौरागढ़ पहुंच चुका है। चार और रिक्शा शीघ्र यहां पहुंच जाएंगे। ई रिक्शा का किराया न्यूनतम 10 रुपये से 20 रुपये तक निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा के संचालन से लोगों को सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री राकेश देवलाल आदि उप​स्थित रहे।