धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के एलधारा में सुरक्षात्मक कार्य किए जाने के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला- लिपुलेख मोटर मार्ग में वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया है। 30 अप्रैल तक यह व्यवस्था रहेगी।सिंचाई विभाग द्वारा एलधारा में सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। तहसील प्रशासन के अनुसार सुबह-पांच से नौ बजे तक वाहनों के लिए सड़क खुली रहेगी। सुबह नौ बजे से दिन एक बजे तक यातायात बंद रहेगा। दिन एक से दो बजे तक सड़क खुली रहेगी। दो से चार बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। चार बजे से शाम पांच बजे तक सड़क खुलेगी। शाम पांच बजे से आठ बजे तक यातायात बंद रहेगा। रात आठ बजे से रात 10 बजे तक वाहनों का आवागमन रहेगा। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक यातायात बंद रहेगा।