पिथौरागढ़। शुक्रवार को मुनस्यारी क्षेत्र में भारी ओलावृ​ष्टि हुई। ओले गिरने से जहां फलों और स​ब्जियों सहित फसलों को नुकसान हुआ है वहीं ठंड में भी इजाफा हो गया है।
शुक्रवार की सुबह मौसम सामान्य था। दिन में धूल ​खिली रही। अपराह्न चार बजे बाद ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। इस दौरान मुनस्यारी नगर और आसपास ओले गिरे। ओलों से सड़क, खेत सफेद नजर आने लगे। इसके बाद ठंड बढ़ गई। जिले के अस्कोट क्षेत्र में भी शाम के समय बारिश हुई। पिथौरागढ़ में आसमान बादलों से ​घिरा रहा।