अल्मोडा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के दन्या पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकोपटर दन्या के जर्नल बी. सी. जोशी के मैदान में उतरा। यहां पहले से मौजूद भाजपा नेताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इसके बाद दन्या बाजार में रोड शो करते हुए वह जनसभा स्थल रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला वह तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दस साल गरीबों के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। इसी का नतीजा है कि आज देश में कांग्रेस नहीं मोदी की गारंटी चलती है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और विश्वास के चलते देश में तरक्की के कई काम हुए हैं ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण भी देश की जनता के उम्मीद के मुताबिक हुआ है जिससे आम जनता एक बार फिर भाजपा को अपना समर्थन देने का फैसला ले चुकी है,कांग्रेस में न तो अब कोई टिकट के लिए सिफारिश कर रहा है और न ही कोई टिकट की इच्छा जता रहा है। कहा कि इस बार देश में भाजपा 400 और राज्य में पांचों सीट जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी।मुख्यमंत्री ने ‘ईजा-बैणी, नाना-ठुला के हाथ जोड़ी बेरी अभिनंदन शब्दों के साथ जनसभा शुरू की।जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण, चेली-ब्वारी, ईजा-बैंणी जैसी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि मेरी हर जनसभा में 70 फीसदी महिलाएं पहुंचती हैं। इससे तय है कि महिलाओं का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।