पिथौरागढ़। भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रचार के दौरान नेता लोगों के खेत खलिहान में जाकर कटाई, मड़ाई का काम भी कर रहे हैं। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटेला लगाया।

जनसंपर्क अभियान के तहत दर्जा मंत्री गणेश भंडारी के नेतृत्व में सिलोनी ,रूम सकुन,कोट भलदेव, मड सोन, बडारी ,बुडल गांव, कुसैरी में घर घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान मोदी की गारंटी से अवगत कराया। इस दौरान दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने कोट गांव में फटेला लगाया। सम्पर्क अभियान में जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष महेश भट्ट, सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक निर्मल नगरकोटी, राजेश शर्मा, मही सौन, आशीष शर्मा, नरेश जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।