देहरादून। पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए ​विमान सेवा अब सप्ताह में छह दिन चलेगी। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
केंद्र सरकार के सहयोग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुछ समय पूर्व शुरू की गई बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा की उड़ान का विस्तार करते हुए सप्ताह में छह दिन कर दिया गया है। पूर्व में यह उड़ान केवल तीन दिन के लिए ही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस हवाई सेवा से स्थानीय लोगों को आवागमन में और अधिक सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही सीमांत क्षेत्र के पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा व स्थानीय लोगों की आजीविका में भी वृद्धि होगी।