चंपावत। चंपावत जिले के दुधौरी में एक व्यक्ति की पहाड़ी से तालाब में गिरने से मौत हो गई। बुड़म का रहने वाला यह शख्स अपने रिश्तेदार के घर शादी में आया था। इस घटना से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। पंचनामा भरने के बाद चंपावत में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

बुड़म से अपने रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने के लिए अर्जुन सिंह (40) पुत्र पान सिंह दुधौरी गांव आया था। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को वापस अपने गांव बुड़म जाते वक्त अर्जुन का पहाड़ी से पांव फिसल गया और वह नीचे लधिया नदी में गिर गया। मौके पर ही अर्जुन की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अर्जुन सिंह के चार बच्चे हैं। चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए चंपावत भेज दिया है।