पिथौरागढ।विश्व रेड क्रॉस डे के एस आर अटल उत्कृष्ट रा इ का थरकोट बालाकोट में विश्व रेड क्रॉस डे का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी और बी सी पाठक ने किया।इस अवसर पर रेड क्रॉस प्रभारी रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय द्वारा रेड क्रॉस की इस वर्ष की थीम और रेड क्रॉस का विषय मानवता को जीवित रखना है, पर विस्तार से बच्चों को बताया, सेवा भाव, असहाय लोगों की मदद करना, लोगों की पीड़ा को कम करना आदि पर चर्चा हुई।रेड क्रॉस डे पर बच्चों के मध्य पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।पेंटिंग प्रतोयोगिता में कक्षा 12 की छात्रा ईशा रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मंजीत नेगी, हिमानी बोरा ने द्वितीय जिया धौनी, साहिल रावल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।श्वेता, साक्षी, विनीत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।पियूष, निखिल, महक, अंशिका, प्रिंस संधू, अर्पित, प्रतीक, अक्षरा,सहित विधालय के 30 बच्चो ने प्रतिभाग किया।भाषण प्रतियोगिता में अंशिका, मंजीत, ईशा, हिमानी विनीत, दीपिका, साक्षी ने स्थान प्राप्त किया।बच्चों ने अपनी प्रतिभा के द्वारा रेड क्रॉस की थीम और उद्देश्य उपस्थित बच्चों को बताए।प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी द्वारा रेड क्रॉस के कार्य को दैनिक जीवन में अनुसरण करने को कहा।और बच्चों की चित्रकला की सराहना की गई।कार्यक्रम का संचालन संजय जोशी ने किया।और बच्चों को रेड क्रॉस दिवस का महत्व बताया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी, बी सी पाठक, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, लक्ष्मी भट्ट, सी एस पुनेड़ा, लक्ष्मी दत्त भट्ट, आशा महर, कविता जोशी सहित समस्त अध्यापक , बच्चे उपस्थित रहे।