बागेश्वर। बारिश के कारण उफनाई सरयू नदी में एक व्यक्ति बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम खोजबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब छह बजे कपकोट के उतरौड़ा गांव निवासी हरीश जोशी पुत्र पूरन जोशी उम्र 60 साल शुक्रवार को सरयू नदी में बह गए। वह पूर्व सैनिक बताए जा रहे हैं। कपकोट पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम सरयू नदी में खोजबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार ग्रामीण की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।