पिथौरागढ़।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द रिहाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगेनगर के गांधी चौक में कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ग्वाल के नेतृत् कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्वाल ने कहा कि देश में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा डर गई है। आज देश का हर वर्ग पार्टी से जुड़ रहा है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या बताया। कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन सिंह मेहता, विजय बिष्ट, मयंक शर्मा, हासिम, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। 😃

You missed