पिथौरागढ़। पांडेगांव ​स्थित अखंड परम धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार की सुबह टकाना से पांडेगांव तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं। इसके बाद अखंड परम धाम में मुख्य यजमान दीपा जोशी पत्नी स्व.कर्नल राम दत्त जोशी ने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना और कलश स्थापना के बाद भागवत कथा शुरू हुई। भागवत कथा के कथा वाचक शास्त्री किशोर जोशी हैं। भागवत कथा में प्रतिदिन भजन कीर्तन भी आयोजित होंगे। भंडारा 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। आयोजक दीपा जोशी ने सभी लोगों से कथा श्रवण और प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है।