पिथौरागढ़।। रुद्रपुर में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ हुई बदसलूकी पर आक्रोश जताते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में एक बेटी के लिए न्याय मांगने पहुंची प्रदेश अध्यक्ष के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। सरकार के इशारे पर पुलिस महिलाओं पर अत्याचार कर रही है। कहा भाजपा के शासन में बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं जबकि सरकार महिला सुरक्षा का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से अत्याचार के मामले में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता उप​स्थित रहीं।