पिथौरागढ़। पूर्व आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी उत्तराखंड के आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्यकारणी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सीमांत के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य के गठित कार्यकारणी समिति के अध्यक्ष बनाए जाने पर दीलिंग दर्मा सेवा समिति अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल और रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष करण सिंह गर्ब्याल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।