पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लॉक विण की प्राथमिक व सब जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। लंबी कूद व ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाने वाली जूनियर हाईस्कूल तोली की छात्रा चांदनी को व्यक्तिगत चैंपियन चुना गया। नगर के टकाना स्थित सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाक्रीडाधिकारी अनूप बिष्ट ने किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में समर ने पहला, अक्षत ने दूसरा, अंश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बालिका वर्ग में आस्था ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में अंकित ने पहला, मनोहर ने द्वितीय, अंश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में साक्षी को प्रथम, पूर्वी को दूसरा, आरुषि को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर बालक वर्ग में सोयम को पहला, अंकित को दूसरा, अंश को अगला तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर बालिका वर्ग में साक्षी ने पहला, म लेख ने दूसरा, आरुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान अन्य प्रतियोगिताओं ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उप ऐप पर शिक्षाधिकारी पुष्पराज भट्ट, ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बि पढ़ें विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया। यहां नवल पंत, दीपकराजेश उप्रेती, संजय भट्ट, आशीष पंत, राजेंद्र जोशी, हीरा आदि उपस्थित रहे।