पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के लीमाटोडा में मजदूरी करने वाला धारचूला निवासी भूपेंद्र राम गंडी 11 केवी बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। हाई बोल्टेज की चपेट में आने से वह लाइन में ही चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सप्लाई बंद कर शव को पोल से नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया कि मृतक मजदूरी करता था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं लग सका है।

You missed