पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी, के मेयर पद के उम्मीदवार कल्पना देवलाल ने आज हजारों सर्मथकों के साथ अपना नामांकन पत्र दर्ज किया, इससे पहले रामलीला मैदान में एक नामांकन रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के हजारों समर्थक उपस्थित रहे। नामांकन रैली के दौरान भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया कि पिथौरागढ़ नगर निगम की पहली मेयर पद के लिए एक शिक्षित सामाजिक और बेहतर भविष्यदर्शी महिला को पार्टी में अपना उम्मीदवार बनाया है। पिथौरागढ़ जनपद में नैनी-सैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ान, आवलाघाट पेयजल योजना स्वास्थ्य को लेकर पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज, सीवर लाईन आदि एसे कार्य है, जिसे भाजपा सरकार ने परिणाम तक पहुंचाया है। नामांकन रैली के पश्चात उम्मीदवार कल्पना देवलाल के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल जुलूस भी निकाला जो सिमलगैर, सिल्थाम, गांधी चौक, नया बाजार, के०एम०ओ०यू० स्टेशन, टकाना बाजार होते हुए रामलीला मैदान टकाना तक पहुंचा। इस दौरान दायित्वधारी गणेश भण्डारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, निर्वतमान जिलापंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, वीरेन्द्र शाह, भगवती पुनेठा, भारतीय पाण्डे, मीना बिष्ट, गीता पन्त, बबीता पुनेठा, राकेश देवलाल, राम सिंह बिष्ट, दान सिंह वल्दिया, मनोज कुमार, हरीश रावत, गोविन्द बोहरा, इन्द्र लुन्ठी, उमेश महर, विनोद भट्ट, कृपाल वल्दिया, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे। सभा का संचालन निर्वतामान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने किया।

