बागेश्वर। जिले की दूरस्थ लाहुर घाटी में वर्षा से एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। रेडक्रॉस समिति ने प्रभावित परिवार को घर जाकर मदद मुहैया कराई।
शनिवार की सुबह तेज वर्षा से गनीगांव निवासी केदार राम पुत्र हिम्मत राम के कच्चे आवासीय मकान की छत उड़ गई। जिससे भारी मलबा गिर गया। मलबे में केदार राम पुत्र हे हेम राम उम्र 62 वर्ष, धरमा देवी पत्नी केदार राम उम्र 60 वर्ष, चंदन राम पुत्र केदार राम उम्र 38 वर्ष, राधा पत्नी चंदन राम उम्र 31 वर्ष, आरती पुत्री चंदन राम उम्र 10 वर्ष, साक्षी पुत्र चंदन राम उम्र डेढ़ वर्ष, देवांश पुत्र चंदन राम उम्र 9 वर्ष, निकिता पुत्री चंदन राम उम्र सात वर्ष, ऋषि पुत्र चंदन राम उम्र 6 वर्ष घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल तहसील प्रशासन को दी। सीओ अजय लाल साह, थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप नगर कोटि दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से सीएचसी बैजनाथ भेजा। जहां उनका उपचार चल रहा है। रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला सचिव आलोक पांडेय, जगदीश उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, डॉ हरीश दफौटी ने प्रभावित परिवार को तिरपाल, कंबल, बर्तन वितरित किए।

