दिल्ली। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पंडित बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था।हार्ट अटैक के बाद रविवार देर रात उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली।
पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था।  लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज के पोते  स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि बिरजू महाराज गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। पंडित बिरजू महाराज के देश दुनिया में बड़ी संख्या में शिष्य हैं। उनके निधन पर संगीत प्रेमियों ने गहरा दुख जताया है।