
पिथौरागढ़। प्रसिद्ध लटेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। भागवत कथा शुरू होने के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं। बड़ाबे के अल्लानी निवासी लीलाधर जोशी और सभी क्षेत्रवासियों की ओर से आयोजित किए जा रहे श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य निर्मल जोशी कथा व्यास हैं। दो अगस्त को पारायण होगा। प्रतिदिन भजन कीर्तन भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजक लीलाधर जोशी सहित सभी ग्रामीणों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भागवत कथा सुनने और प्रसाद ग्रहण करने लटेश्वर मंदिर पहुंचने का आह्वान किया है।

