दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में हर विधानसभा सीट में मंथन के बाद 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लडेंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार विस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।कैबिनेट मंत्रियों, कई बार के विधायकों और बीजेपी सर्वे में मजबूत स्थिति में पाए गए सीटिंग विधायकों को दोबारा टिकट दिए गए हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार संसदीय बोर्ड में शामिल थे। विधानसभा की 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर पेच फंस गया है। बुधवार को नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक में इन सीटों पर सहमति बनाने के प्रयास हुए लेकिन कई दौर के मंथन के बाद भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक के दौरान सभी 70 सीटों पर एक-एक कर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया गया।लेकिन 11 के करीब सीटों पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राज्य नेतृत्व की अलग से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक-एक सीट पर चर्चा हुई लेकिन फिर भी सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों ने बताया कि जिन 11 के करीब सीटों पर पेच फंसा हुआ है वे सभी मौजूदा विधायकों की हैं। जबकि कुछ सीटों पर पैनल में भेजे गए सभी नाम मजबूत हैं। बगावत की स्थिति को देखते हुए पार्टी सहमति बनाने के प्रयास कर रही है।भाजपा की आज जारी सूची में हा ही में कांग्रेस से भाजपा में आए सरिता आर्य व दुर्गेश पाल कर भी टिकट दिया गया। इस सूची मेंपुरोल- दुर्गेशयमुनोत्री- केदार सिंह रावतगंगोत्री – सुरेश चौहानबदरीनाथ-महेंद्र भट्टथराली-भोपाल रामकर्णप्रयाग- अनिल नौटियालरुद्रप्रयाग-भरत सिंह चौधरीघनसयाली-भारती लाल शाहदेवप्रयाग-विनोद कंडारीनरेंद्रनगर- सुबोध उनियालप्रतापनगर-विजय सिंह पंवारधनोल्टी-प्रीतम सिंह पंवारचरकाता- राम शरण नौटियालविकासनगर-मुन्ना सिंह चौहानसहसपुर-सहदेव सिंह पुंडीरधर्मपरु- विरोद चमोलीरायपुर- उमेश शर्माराजपुर रोड-खजान दासदेहरादून कैंट- सविता कपूरमसूरी- गणेश जोशीऋषिकेश-प्रेमचंद अग्रवालबीएचईएल- आदेशरुड़की प्रदीप बत्राखानपुर-देवरानीमंगलौर- दिनेश पंवारलक्सर- संजयहरिद्वार ग्रामीण- स्वामी यतीश्वरानंदयमकेशवर- रेनूपौडी- राजकुमारश्रीनगर – धन सिंह रावतचौबटाखाल-सतपाललैंसडाउन- दिलीप सिंह रावत, धारचूला-धन सिंह धामी डीडीहाट-बिशन सिंह चुफालपिथौरागढ-चंद्रा पंतगंगोलीहाट-फकीर राम टम्टाकपकोट-सुरेशबागेश्वर-चंदन रामद्वाराहाट- अनिल शाहीसल्ट- महेश जीनासोमेश्वर-रेखा आर्यअल्मोड-कैलाश शर्मालोहाघाट- पूरन सिंहचंपावत-कैलाशभीमताल-राम सिंह कैड़ानैनीताल-सरिता आर्यकालाढूंगी-बीएस भगतागदरपुर-अरविंद पांडेकिच्छा-राजेश शुकलानानकमत्ता-प्रेत सिंह राणासितारगंज-सौरभ बहुगुणाको टिकट दिया गया। रानीखेत, जागेश्वर, हल्द्वानी, लालकुऑ, रुद्रपुर, डोइवाला, कोटद्वार समेत 11 सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ। पौङी, द्वाराहाट अल्मोङा, थराली,में प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि जिन 11 के करीब सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। वहां टिकट का ऐलान होने में अभी चार से पांच दिन लग सकते हैं। यहां न केवल सहमति बनाने के प्रयास हो रहे हैं बल्कि कांग्रेस की सूची का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को निकाले जाने के बाद भी कुछ सीटों पर समीकरण बदले हैं जिससे इन सीटों का ऐलान होने में कम से कम चार पांच दिन लगना तय है।