
पिथौरागढ़ ।सेवानिवृत्ति के पश्चात सामाजिक कार्यों पर पूर्व सैनिक संगठन के साथ किए गए उत्कृष्ट कार्यो हेतु पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के उपाध्यक्ष कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा को रानीखेत, कुमाऊं रेजीमेंट रियूनियन में आमंत्रित कर GOC IN C पूर्वी कमाण्ड एवं COR कुमाऊं व नागा रेजीमेन्ट, जनरल आर सी तिवारी PVSM, UYSM, AVSM, SM साहब द्वारा कर्नल ऑफ रेजीमेंट मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तथा कप्तान देवपा सब के कार्यों को सभी के लिए प्रेरणा बताया। कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा को यह सम्मान मिलने पर पूर्व सैनिक संगठन के सचिव दयाल सिंह द्वारा खुशी जाहिर करते हुए हर एक सैनिक के लिए इसे गर्व का क्षण बताया गया आज जनपद लौटने पर सुबह से ही पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा देवपा साहब को शुभकामनाएं देने का ताता लगा रहा।


