पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के पौंण गांव निवासी मेजर नरेंद्र सिंह वल्दिया को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है।

पौंण गांव निवासी नरेंद्र सिंह भारतीय सेना की 44 आरआर में सोफिया जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। उनके नेतृत्व में सेना के जवानों ने मस्जिद में छुपे हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। नरेंद्र वर्ष 2012 में सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। इससे पहले भी उन्हें दो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ प्रशंसा पत्र और एक आर्मी कमांडर प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। गणतंत्र दिवस पर उन्हें सेना मैडल से सम्मानित किया जाएगा। नरेंद्र के पिता अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुरेंद्र सिंह वल्दिया सेना से रिटायर हैं। उनके दादा राम सिंह वल्दिया भी सेना में कैप्टन से सेवानिवृत हुए हैं।उनको सेना मैडल मिलने पर जनपद में खुशी की लहर है।