पिथौरागढ़। लम्बे समय से भारत नेपाल में नशामुक्ति एवं छोरी बचा छोरी पढा अभियान संचालित कर रहे डॉक्टर पीताम्बर अवस्थी को मानस खण्ड कुरुकुल महेन्द्र नगर कंचनपुर नेपाल द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में नेपाल भारत साहित्य सेतु सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत नेपाल सम्बन्ध को प्रगाढ़ बनाने के लिए साहित्य एवं संस्कृति की साझा विरासत को आगे बढ़ाने हेतु समय समय पर साहित्य मैत्री सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रदान किया गया।

डॉ अवस्थी द्वारा अभी तक दो दर्जन से अधिक पुस्तक लिखी गई हैं। उनकी महिला भ्रांतियां एवं समाधान पुस्तक का नेपाली भाषा में अनुवाद भी हुआ है, जो नेपाल में बहुत लोकप्रिय रही है। निरन्तर समाजिक सरोकारों से जुड़े डॉ अवस्थी समय समय पर जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं। उनके अभियान की सराहना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राजेन्द्र रावत ने डाक्टर अवस्थी को बहुमुखी प्रतिभा के धनी बताते हुए कहा कि उनके अभियान हमारे लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के संयुक्त अभियान एक दुसरे देशों के मैत्री सम्बन्ध में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
इस अवसर पर कंचनपुर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रा, डॉ विनोद लेखक ने डाक्टर अवस्थी को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ अवस्थी का काम दोनों देशों के लिए बहुत ही सराहनीय है। इस तरह से कार्य क्रम आयोजित करने से आपसी सहयोग मिलता है