🚨
पिथौरागढ़ । दिनांक 17.03.2026 की रात्रि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला श्री हरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उ0नि0 श्री अम्बी राम मय पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान गलाती पुल के पास एक पिकप को चैकिंग हेतु रोका । वाहन चालक पुल पर वाहन को छोड़कर भाग गया । वाहन में अवैध रेता भरा हुआ था ।
वाहन के दस्तावेजों की जांच करने पर पाया गया कि उक्त खनन सामग्री अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।
🚔 पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया।
⚖️ वाहन स्वामी के विरुद्ध खनन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
🔹 जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
