बेरीनाग के तहसीलदार वतन गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बडेत बाफिला नीरज शाह पर कार्यालय में बिना अनुमति के बीडीओ बनाने और वीडियो बनाने से मना करने पर अभद्रता, गाली गलौच धक्का मुक्की करने और सरकारी कागजों को फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर दी। तहसीलदार वतन गुप्ता के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की मारपीट की कोशिश करने से गुस्सायें कर्मचारी तहसील कार्यालय से बाहर निकलकर धरने में बैठ गये। पुलिस ने आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह का कहना है कि वह क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार के पास गया था।उन्होंने कहा कि उन्होंने तहसीलदार के साथ कोई भी अभद्रता नहीं की।