डीडीहाट के बंदरलीमा से घास लेकर पिथौरागढ़ आ रहे एक वाहन में अचानक आग लग गई। सूखी घास के धू धू कर जलने से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। वाहन को जलने से बचा लिया गया।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आयसर वाहन संख्या यूके 05सीए 0716 घास लेकर पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बास्ते के समीप ही वाहन में लदे घास में आग लगी देख लोगों ने वाहन चालक को बताने का प्रयास किया लेकिन वाहन के पिछले हिस्से में सुलग रही आग को चालक नहीं देख सका। रई पुल के समीप पहुंचने पर जब लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने वाहन रोका। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद आसपास सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया।लोगों ने पानी डालकर किया आग बुझाने का प्रयासआसपास मौजूद लोगों ने जल रही घास पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान घास से लपटों के साथ ही धुए का गुबार उठने लगा। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।