सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोटर््स स्टेडियम, पिथौरागढ़ के अधीन खेलों इण्डिया सेण्टर एथलेटिक्स एवं फुटबॉल संचालित है। जिसमें प्रत्येक खेल में 30-30 खिलाड़ी पंजीकृत है। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल निदेशालय के द्वारा निर्धारित खेल किट प्रदान किये जाने का प्रावधान है। जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 01 ट्रेकशूट, 02 जोड़ा गेम ड्रैस, 01 जोड़ा गेम शूज, 01 जोड़ा वार्म शूज एवं 01 जोड़ा शॉक्स प्रदान किया जाता है। खिलाड़ियों को खेल किट पिथौरागढ़ की पहली महिला मेयर माननीय कल्पना देवलाल के द्वारा प्रदान की गयी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने अवगत कराया कि साई की खेलो इण्डिया विधा के तहत वर्तमान में 02 खेल फुटबॉल एवं एथलेटिक्स संचालित है जिसमें फुटबॉल के प्रशिक्षक चन्द्र सिंह धामी एवं एथलेटिक्स की प्रशिक्षिका माया के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। खिलाड़ी खेल किट को पाकर उत्साहित रहे।
इस अवसर पर प्रताप सिंह उपक्रीड़ाधिकारी, निखिल महर, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट, भावेश भट्ट, ललित प्रसाद कापड़ी, गणेश सिंह, मुकुल पाठक आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।