पिथौरागढ़। विकास खंड बिण के दुर्गम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनारी पाभे के अभिभावकों की लम्बे समय से चली आ रही मांग आज विभाग द्वारा नये शिक्षक की नियुक्ति किये जाने से पूरी हो गई.

एस एम सी द्वारा नई अध्यापिका भावना मेहता का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया .विद्यालय मे दूसरे अध्यापक की नियुक्ति होते ही ज्योति ऐरी द्वारा अपने दोनों बच्चों को निजी विद्यालय से निकालकर इस विद्यालय मे प्रवेश भी कराया गया. इससे पूर्व एक ही अध्यापक द्वारा विद्यालय का संचालन किये जाने से गरीब से गरीब अभिभावक भी अपने बच्चों को निजी विद्यालय मे डालने को मजबूर थे. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता प्रसाद ने बताया कि दूसरे शिक्षक की नियुक्ति के बाद अब अभिभावकों का विद्यालय के प्रति विश्वास बढ़ेगा और छात्र संख्या मे वृद्धि होगी.

विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दूसरे अध्यापक की नियुक्ति किये पर जिला शिक्षा अधिकारी का आभार प्रकट किया गया. स्वागत समारोह मे ग्राम प्रधान हेमा भंडारी, सोनू भंडारी, जीवंती देवी, पूजा, ज्योति, सुनीता, भागीरथी, प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र जोशी, प्रधानाध्यापक गीता प्रसाद, शिक्षक नरेश पुनेठा, बलवंत भंडारी आदि उपस्थित थे.