पिथौरागढ़। आज मानस कॉलेज, पिथौरागढ़ में राजकीय इंटर कॉलेज, लोहाघाट के कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के साथ कई शिक्षकगणों ने भी प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मानस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक पंत द्वारा स्वागत तथा निदेशक के उद्बोधन से हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग एवं डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसके पश्चात करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं भविष्य की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।अंत में विद्यार्थियों ने परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया।