देहरादून। धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, राम सिंह कैड़ा सहित पांच चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।
धामी कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को एंट्री मिली है। शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल ने विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में शामिल पांचों नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विभागों को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मदन कौशिक को वित्त, शहरी विकास, आवास और विधायी एवं संसदीय कार्य जैसे बड़े विभाग, खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन, भरत सिंह चौधरी को परिवहन, MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग और राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी का सकती है। कहा जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी कर विभागों का अंतिम बंटवारा घोषित किया जाएगा।
