पिथौरागढ़। थल बाजार के निकट थल- मुनस्यारी मार्ग पर सड़क किनारे पैरापिट पर लेटा एक ग्रामीण रामगंगा नदी किनारे लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
मंगलवार अपरान्ह को गणेश राम 50 वर्ष पुत्र भीम राम निवासी गंतोला पतते पेट्रोप पंप से आगे सड़क किनारे पैराफिट लेटा था। इस दौरान नींद की झपकी आने से वह असंतुलित होकर लगभग 50 मीटर खाई से होकर नीये बह रही रामगंगा नदी किनारे तक पहुंच गया। उसके खाई में गिरते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। निकट ही स्थित पुलिस थाने से एसओ प्रकाश पांडेय, एसआइ भुवन पांडेय , दीपक लेखक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और शंकर ,कांस्टेबल नवीन राणा और गोविंद की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को गोचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसका उपचार किया जा रहा है।
