धारचूला। नगर मुख्यालय में तहसीलदार आवास परिसर में प्रशासन के कार्यों के लिए उपयोग की गई फिटनेस समाप्त होने के बाद सालों से खड़ी बोलेरो में शुक्रवार को दिन में अचानक आग लग गई।

जिससे अफरातफरी मच गई सूचना पर वरिष्ठ एसआई अम्बि राम आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
कुछ देर के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची.
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।