बेरीनाग ।शुक्रवार देर शाम को उडियारी गांव में तेज अंधड़ तूफान के कारण बहादुर सिंह महरा का टीन से बने हुए घर की छत उड़ गई। जिस दौरान छत उड़ी उस घर के सदस्य बाल बाल बचें। घर के अंदर रखा हुआ राशन अन्य सामाग्री नष्ट हो गई है।
तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा ने बताया कि राजस्व टीम के द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है जिसके बाद मुआवजा की कार्रवाई की जायेगी। प्रभावित बहादुर सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
