पिथौरागढ़ । मानस एकेडमी का वार्षिकोत्सव “मानस उत्सव ” आज बड़ी धूम धाम से मनाया गया । इस वर्ष की थीम “बाल निर्भरिणी ” द रिल आफ चाइल्डहुड ” थी जिसके अन्तर्गत नन्हे मुन्हे कलाकारों ने उत्कृष्ट कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य कार्यक्रम ” संवेदना ‘ नामक नाटक ने लोगों का अत्यन्त भाव विभोर कर दिया । इस नाटक में पलायन से खाली हो रहे गाँवों में बुर्जुगों के एकाकीपन तथा युवाओं को संवेदनशील बन गाँवों में बुजुर्गों के प्रति प्रेम की कहानी बहुत मार्मिक ढंग से दिखाई गई है।
मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रो. नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की बहुत सराहना की तथा कहा कि मानस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स ने सीमान्त क्षेत्र को शिक्षा के जो नए आयाम हैं वे इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर हैं। समारोह में लगाई गई पारपरिक सामग्रियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही ।बइस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षको को सम्मानित किया। मानस कालेज के बैजों में टापर्स को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
मानस कालेज के चेयरमैन डा ०अशोक कुमार पन्त ने सबका स्वागत किया । निदेशक श्रीमती मीन् भट्ट ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की । अलंकरण सत्र का संचालन निदेशक देवाशीष पंत ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता रावत ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन श्रीमती लक्ष्मी बोरा चौहान ने किया।
इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष के.सी कसनियाल,श्रीमती संजना भण्डारी, प्रबन्धक श्रीमती कंचन लता पंत, यशोदा पाठक, जीवन चन्द्र भट्ट, राजेन्द्र भट्ट, भगवान सिंह, चंद्रशेखर नगरकोटी, योगेश भट्ट, अंशुल पंत, संजीव मसीह आदि अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
