पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पिथौरागढ़ के कमांडेंट श्री महेंद्र प्रताप के निर्देशन में मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन “जी” समवाय, बगरीहाट के अंतर्गत जीवंत ग्राम द्वालीसेरा में डॉ. सौम्या हलदर, मुख्य चिकित्साधिकारी (एस.जी.) द्वारा किया गया। शिविर में द्वालीसेरा, घिंगरानी एवं श्यूबन ग्राम सभाओं के कुल 44 लाभार्थियों (महिला-16, पुरुष-19, बच्चे-09) की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में “सी” समवाय, जौलजीबी के अंतर्गत बलुवाकोट क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. पूजा फर्स्वान, द्तीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्साधिकारी) द्वारा किया गया। शिविर में 27 ग्रामीणों के पशुपालको के 181 पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं तथा पशुधन प्रबंधन एवं रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई। दोनों शिविरों से लाभान्वित ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
