पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सरस्वती विहार कॉलोनी स्यालबाड़ा निवासी गांधीवादी नेता मोहन सिंह रावत का रविवार की सुबह निधन हो गया है। 86 वर्षीय रावत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।
रविवार को स्थानीय रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं जनमंच के संयोजक भगवान सिंह रावत और भुवन रावत ने चिता को मुखाग्नि दी। मोहन सिंह रावत वर्षों तक गांधी खादी केंद्र ग्वालदम से जुड़े रहे। आजीवन महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित रहे स्वर्गीय रावत प्रचार- प्रसार से जुड़े रहे। उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।