कैलाश मानसरोवर यात्रा के 9वें दल ने तिब्बत में प्रवेश कर लिया है। 7वां दल यात्रा पूरी कर भारत लौट आया है। यात्रा पर जा रहा 10वां बैच गुंजी पहुंच गया है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा कर वापस आ रहे 7 वें दल के सदस्यों ने सुबह 9:30 बजे लिपूलेख से भारत में प्रवेश किया। यात्रा दल के सदस्य पहले गुंजी में रुके। एस बैंड में सड़क बंद होने से बूंदी पड़ाव में लगभग एक घंटे इंतजार करना पड़ा।
9 वें दल के 48 सदस्यों और 3 सर्विस स्टाफ सहित 51 सदस्यों ने सुबह 7:45 बजे केएमवीएन के नाबिढांग पड़ाव से लिपूलेख के लिए प्रस्थान किया। 9:45 बजे लिपूलेख से तिब्बत की ओर प्रस्थान किया।
10 दल धारचूला से एक बजे गुंजी रवाना हुआ और ये दल शाम पांच बजे सकुशल गुंजी पहुंच गई है.
