पिथौरागढ़। मंगलवार की रात मुवानी से स्याल्बे जा रही एक बोलोरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें वाहन चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

थल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात वाहन संख्या यूके 05टीए1476 मुवानी-चौबाटी सड़क में मुंगरौली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में स्याल्बे निवासी वाहन चालक नरेंद्र पानू पुत्र किशन सिंह पानू 31 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि त्रिलोक सिंह पुत्र खड़क सिंह और धीरेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, एएसआई मोहन चंद्र बरदोला, कांस्टेबल राजकुमार, प्रकाश पांडे, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।